भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पृष्ठ 13

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद 121 से 130 तक

(121)

श्री हे हरि! यह प्रभु की अधिकाई।

देखत, सुनत, कहत, समुझत संसय-संदेह न जाई।

जो जग मृषा ताप -त्रय- अनुभव होइ कहहु केहि लेखे।

कहि न जाय मृगबारि सत्य, भ्रम ते दुख होइ बिसेखे।।

सुभग सेज सोवत सपने, बारिधि बूड़त भय लागै।

 कोटिहूँ नाव न पार पाव सो, जब लगि आपु न जागै।।

अनबिचार रमनीय सदा, संसार भयंकर भारी।

सम-संतोष-दया-बिबेेक तें, ब्यवहारी सुखकारी।।

तुलसिदास सब बिधि प्रपन्च जग, जदपि झूठ श्रुति गावै।

रधुपति- भगति, संत-संतति बिनु, को भव-त्रास नसावै।।