Last modified on 20 मार्च 2011, at 00:32

झर-झर-झर-झर / ठाकुरप्रसाद सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:32, 20 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झर झर झर झर
जैसे यूकिलिप्टस के स्वर
बरसे बादल, कुल एक पहर

ओरी मेरी चुई रात भर
नन्हे छत्रक दल के ऊपर
इन्द्रदेव तेरा गोरा जल
मेरे द्वार विहंसता सुन्दर

तेरे स्वर के बजते मादल
रात रात भर
बादल, रात रात भर
झर झर झर झर
बरसे बादल, कुल एक पहर !