भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक सपना दिए का जिएँ / शतदल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:22, 25 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शतदल |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <poem> एक सपना दिए का जिएँ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

        एक सपना दिए का जिएँ
        हम अँधेरा समय का पिएँ

दीप बालो, हृदय में धरो!
हर दिशा में, उजाला करो!
दीप की बात इतनी सुनो;
रोशनी के दुशाले बुनो;

        एक पल के लिए ही सही-
        दिन गिनो, रात को भी गुनो;

ज़िंदगी के अंधेरे हरो!
हर दिशा में उजाला करो!
दीप बालो, हृदय में धरो!

        ज्योति अपनी कथाएँ कहे;
        वह किसी रूप में भी रहे;
        रोशनी का यही धर्म है-
        हर गली, गाँव-घर में बहे;

दीप के पर्व इतना करो!
आज घर-घर उजाला भरो!
दीप बोलो, हृदय में धरो!

        दीप ने गीत ऐसा लिखा;
        वह मिला तो सभी कुछ दिखा;
        भूमिका दीप की है कठिन
        तुम करो तो सही एक दिन

बस यही भूमिकाएँ करो!
हर दिशा में उजाला करो!
दीप बालो, हृदय में धरो!