Last modified on 18 अप्रैल 2011, at 20:18

कान्ह की बाँकी चितौनी चुभी / मुबारक

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:18, 18 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कान्ह की बाँकी चितौनी चुभी, झुकि काल्हि ही झाँकी है ग्वालि गवाछिन।

देखी है नोखी सी चोखी सी कोरनि, आछै फिरै उभरै चित जा छनि॥

मरयो संभार हिये में 'मुबारक, ये सहजै कजरारे मृगाछनि॥

सींक लै काजर दै गँवारिन, ऑंगुरी तैरी कटैगी कटाछनि॥

वह साँकरी कुंज की खोरि अचानक , राधिका माधव भेंट भई।

मुसक्यानि भली, ऍंचरा की अली! त्रिबली की बलि पर डीठि दई॥

झहराइ, झुकाइ, रिसाइ, 'ममारख, बाँसुरिया, हँसि छीनि लई॥

भृकुटी लटकाय, गुपाल के गाल मैं ऍंगुरी, ग्वालि गडाई गई॥