भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन चाहे यह / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:20, 22 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल जनविजय }} नहीं दिल नहीं करता अब यहाँ विदेश में रह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


नहीं

दिल नहीं करता अब

यहाँ विदेश में रहने का


मन चाहे यह

मैं अपने भूखे-नंगे

जन-गण के पास जाऊँ


कष्ट में है जो पीड़ा में

है दुश्मन के फेरे में

साम्प्रदायिकता के घेरे में

तकलीफ़देह, घुटन भरे हैं दिन

उन्होंने डुबो दिया मेरे जन-गण को

मन्दिर-मस्ज़िद के अँधेरे में


काल है यह बदतर अन्यायी

उजाले पर

फिरी हुई है स्याही

निराशा भरे इस विकट समय में

साथ उसका निभाऊँ

मैं अपने जन-गण के पास जाऊँ


(2004 में मास्को में रचित)