Last modified on 23 अप्रैल 2011, at 19:15

लापता हूँ आपको क्या / विज्ञान व्रत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:15, 23 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह=तब तक हूँ / विज्ञान व्रत }} {{KK…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लापता हूँ आपको क्या
मिल गया हूँ आपको क्या

जल रहा हूँ आपको क्या
या बुझा हूँ आपको क्या

चल रहा हूँ आपको क्या
या रुका हूँ आपको क्या

रास्ते खुद ही बनाए
फिर चला हूँ आपको क्या

आप कहलाते सनातन
मैं नया हूँ आपको क्या

आपको ही सोचता हूँ
सोचता हूँ आपको क्या

आपको रचने की खातिर
मिट गया हूँ आपको क्या