Last modified on 24 अप्रैल 2011, at 11:23

बरसों ख़ुद से रोज ठनी / विज्ञान व्रत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:23, 24 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> बरसों ख़ुद से रो…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरसों ख़ुद से रोज़ ठनी
तब जाकर कुछ बात बनी

वो दोनों हमराह न थे
पर दोनों में खूब छनी

घटना उसके साथ घटे
और लगे मुझको अपनी

इतने दिन बीमार रहा
ऊपर से तनख़ा कटनी

उसने ख़ुद को ख़र्च किया
और बताई आमदनी