Last modified on 24 अप्रैल 2011, at 14:23

न मारौ नजरिया / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:23, 24 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कहें केदार खरी खरी / के…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमका न मारौ नजरिया!
ऊँची अटरिया माँ बैठी रहौ तुम,
राजा की ओढ़े चुनरिया।
वेवेल के संगे माँ घूमौ झमाझम,
हमका बिसारे गुजरिया॥

संगी-सँहाती तबलचिन का लै के,
द्याखौ बिदेसी बजरिया।
गावौ, बजावौ, मजे माँ बितावौ,
ऐसी न अइहै उमरिया॥

राजा के हिरदय से हिरदय मिलावौ
करती रहौ रँगरलियाँ।
हमका पियारा है भारत हमारा,
तुमका पियारा फिरँगिया॥
हमका न मारौ नजरिया!

रचनाकाल: २८-१२-१९४६