Last modified on 2 मई 2011, at 21:43

अगहन की शाम / देवेन्द्र कुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:43, 2 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार }} {{KKCatNavgeet}} <poem> यह अगहन की शाम ! सुबह-…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह अगहन की शाम !
सुबह-सुबह का सूर्य सिन्होरा
सोना, ईगुर, घाम ।

        सोलह डैनों वाली चिड़िया
        रंगारंग फूलों की गुड़िया
        कहीं बैठ कर लिखती होगी
        चिट्ठी मेरे नाम ।

देव उठाती, सगुन पठाती
रात जलाती घी की बाती
दोनों हाथ दूर से झुककर
करती चाँद-प्रणाम ।

        सुनो-सुनो खेतों की रानी
        तालों में घुटनों भर पानी
        लम्बी रात खड़ी कुहरे में
        खिड़की पल्ले थाम ।