भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोकतंत्र / नरेश मेहन

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:19, 8 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश मेहन |संग्रह=पेड़ का दुख / नरेश मेहन }} {{KKCatKavita}} <…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पच्चास साल बाद भी
तुम्हारे लिए
लोकतंत्र
एक अनसुलझी पहेली रही है
तुम्हारें सोच में
यह फिलहाल
वोट की एक थैली रही है।
लोकतंत्र क्या है?
चुनाव क्यों है?
घीसू मोची
बखूबी जानता है
कि जिसकी लाठी हो
भैंस उसी की होती है।
गरीब हमेशा
गरीब होता है
बेशक कोई तंत्र हो।
शेर और बकरी का भी
भला कोई मुकाबला होता है।
जबकि शेर की जीत
निश्चित होती है
फिर किस बात की जीत
और किसी बात का मुकाबला?