भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संभावनाएं / नवनीत पाण्डे

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:19, 21 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीत पाण्डे |संग्रह=सच के आस-पास }} {{KKCatKavita‎}} <poem>अभी…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभी छोटा है
पर संभावनाएं मरी नहीं है
बांया नहीं तो
दांया जरूर बिकेगा
एक का गृहपति मर गया है
दूसरा संपत्ति विवाद में फ़ंसा है
हो सकता है
अगली बार जब तुम आओ
तो कहो-
वाह मित्र! कितना आलीशान बनाया है तुमने
अपना मकान