Last modified on 22 मई 2011, at 02:50

यह अनोखी शाम / कुमार रवींद्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:50, 22 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह=आहत हैं वन / कुमार रवींद्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नदी का जल बह रहा है
     दूर
     तिरती जा रही है
            यह अनोखी शाम
 
बीच धारा में खड़ी है
धुत सुनहली
रोशनी की नाव
खे रही है डूबता सूरज
घाट पर से
टहनियों की छाँव
 
कह रहे
अलविदा पनघट से
          झिलमिलाते घाम
 
हो गया आकाश मद्धिम
धूप की
परछाइयों को झेल
रेत पर
अंतिम किरण के
बिछ गए हैं सोनपंखी खेल
 
हर लहर में बस रहे हैं
फिर
       चिनारों के नगर अविराम