Last modified on 24 मई 2011, at 09:23

एक लड़के की कहानी / कुमार रवींद्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:23, 24 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह=और...हमने सन्धियाँ कीं / क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुनो साधो !
एक लड़के की कहानी

सुबह से पहले उठा वह
बाद आधी-रात सोया
और पूरे दिन शहर में
एक खारे सिंधु को
उसने बिलोया

तब कहीं
कुछ बूँद उसको मिला पानी

वह चला फुटपाथ से
फुटपाथ तक मीलों अकेले
रात लौटा फिर उसी अंधी गली में
थका-हारा
जहाँ सपनों का तबेला

सुबह होगी
फिर शुरू यात्रा पुरानी

मिला लड़के को मसीहा एक
बाहर दुआघर के -
रात आधी हो चुकी थी -
वहीं से निकले निशाचर
बन-सँवर के

कथा उनकी
सुनो लड़के की ज़ुबानी