भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली पद 101 से 110 तक/पृष्ठ 1

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:32, 29 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास |संग्रह= गीतावली/ तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} [[Category…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(101)
पुष्पवाटिकामें

राग टोड़ी
भोर फूल बीनबेको गये फुलवाई हैं |
सीसनि टिपारे, उपबीत, पीत पट कटि,
दोना बाम करनि सलोने भे सवाई हैं ||
रुपके अगार, भूपके कुमार, सुकुमार,
गुरके प्रानाधार सङ्ग सेवकाई हैं |
नीच ज्यों टहल करैं, राखैं रुख अनुसरैं,
कौसिक-से कोही बस किये दुहुँ भाई हैं ||
सखिनसहित तेहि औसर बिधिके सँजोग
गिरिजाजू पूजिबेको जानकीजू आई हैं |
निरखि लषन-राम जाने ऋतुपति-काम,
मोहि मानो मदन मोहनी मूड़ नाई हैं ||
राघौजू-श्रीजानकी-लोचन मिलिबेको मोद
कहिबेको जोगु न, मैं बातैं-सी बनाई हैं |
स्वामी, सीय, सखिन्ह, लषन तुलसीको तैसो
तैसो मन भयो जाकी जैसिये सगाई हैं ||