भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली अयोध्याकाण्ड पद 81 से 89/पृष्ठ 6

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:40, 5 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास |संग्रह= गीतावली/ तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} [[Category…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(86)
आली! हौं इन्हहिं बुझावौं कैसे ?
लेत हिये भरि भरि पतिको हित, मातुहेतु सुत जैसे ||

बार-बार हिहिनात हेरि उत, जो बोलै कोउ द्वारे |
अंग लगाइ लिए बारेतें करुनामय सुत प्यारे ||

लोचन सजल, सदा सोवत-से, खान-पान बिसराए |
चितवत चौङ्कि नाम सुनि, सोचत राम-सुरति उर आए ||

तुलसी प्रभुके बिरह-बधिक हठि राजहंस-से जोरे |
ऐसेहु दुखित देखि हौं जीवति राम-लखनके घोरे ||