Last modified on 8 जून 2011, at 13:33

मौसम हो गया फागुनी / यश मालवीय

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:33, 8 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यश मालवीय }} Category:गीत <poem> सपने मैरून हुये शाम बैंज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सपने मैरून हुये
शाम बैंजनी
बोलते धुधलके में
छुपी रोशनी
कौंध रहे बादल की
छांव के बसेरे
 बडा कठिन अपने से
कोई मुंह फेरे
हर जुगनू में चमकी
धूप की कनी
नाव संग डोल रहा
नदी का किनारा
जाने फिर किसने
उस ओर से पुकारा
पल भर में मौसम
हो गया फागुनी
चाय जरा छलकी
मन और और छलका
इस जरा छलकने से
समय हुआ हलका
होंठो पर अभी
हर पंक्ति गुनगुनी
सहसा ही हवा चली
फूल फूल जागा
साँसों में महक उठा
साँसों का धागा
मुश्किल से बिगड़ी सी
बात है बनी।