Last modified on 10 जून 2011, at 20:47

चाँद के चेहरे पे / रमेश तैलंग

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:47, 10 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> चाँद के चेहरे पे …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाँद के चेहरे पे रात का डिठौना.
देखो जी, देखो जी,देखो, देखो न.

चौदह दिनों तक था आधा अधूरा,
पूनम के घर आया आज भरा-पूरा.
चाँदी की थाली में गोल-गोल सोना.
देखो जी, देखो जी, देखो,देखो न.

आएगी काली-कलूटी अमावस
ले जाएगी फिर चुराकर इसे बस
आँखों से दूर जा बसेगा सलोना.
देखो जी, देखो जी, देखो, देखो न.