भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सनक / राजेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 10 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र कुमार |संग्रह=ऋण गुणा ऋण / राजेन्द्र …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसी बहके हुए क्षण की सनक थी-
कि मैं अपनी ग़लतियों को सुधार लूँ ।
लेकिन ज़िन्दगी कोई कॉपी नहीं है कि उस पर
ग़लतियों के नीचे नैतिकता से
-नैतिकता भी कोई स्याही नहीं है-
निशान लगाऊँ
और फिर अभ्यास करूँ ग़लतियाँ सुधारने का
अभ्यास और अभ्यास...