Last modified on 14 जून 2011, at 17:45

उसकी बातों पे / कृष्ण शलभ

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 14 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण शलभ}} {{KKCatGhazal}} <poem> उसकी बातों पे ध्यान मत देना …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसकी बातों पे ध्यान मत देना
हाथ उसके कमान मत देना

पंख जल जाएँ आ के सूरज तक
इतनी ऊँची उड़ान मत देना

जिसपे नादिम हों अपनी संतानें
ऐसा झूठा बयान मत देना

अपनी औक़ात भूल जाऊँ मैं
कोई ऐसा गुमान मत देना

बोल मीठे न बोल पाए दो
या खुदा वो जुबान मत देना!