Last modified on 8 जुलाई 2011, at 11:06

हर प्यार एक विपदा है / अदोनिस

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:06, 8 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=अदोनिस |संग्रह= }} Category:अरबी भाषा <Poem> "हर प्यार …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: अदोनिस  » हर प्यार एक विपदा है

"हर प्यार एक विपदा है" --
               या जैसा कि इसके कुछ दीवानों ने कहा है
                                           "प्यार में ख़ुशी एक धोखा है"

मैं कुछ पाने के लिए प्यार नहीं करता --
कोई मुखौटा या झंडा नहीं है मेरा प्यार
मेरा प्यार जैसे बहता है एक झरना
जैसे चमकता है सूरज
मेरा प्यार : एक सैलाब निरुद्देश्य

धोखा नहीं है मेरा प्यार
विपदा नहीं है मेरा प्यार