Last modified on 11 जुलाई 2011, at 10:03

नित डुले चँवरवा / कुमार रवींद्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:03, 11 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह=आहत हैं वन / कुमार रवींद्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सारे दिन शुभ-असीस
             पूनो या परवा
 
चार खूँट रोज़ बँटे
धूप का पुजापा
माँग-भरे साँझ-ढले
दूधिया बुढ़ापा
 
चार जुग सुहागिल है
          अम्मा का करवा
 
तुलसी पर दिया सजे
मन्दिर में देवा
गौरा के आँगन में
सिद्ध करें सेवा
 
चौखट पर चौक पुरे
           हैं सुखी सगरवा
 
अक्षत है ड्योढ़ी
हैं नाज-भरे कोठे
पोढ़ा घर-बार
सिंचे नेह से बरोठे
 
पुरखों के माथे पर
         नित डुले चँवरवा