Last modified on 11 जुलाई 2011, at 11:00

चिड़ी के हैं बादशाह / कुमार रवींद्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:00, 11 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह=आहत हैं वन / कुमार रवींद्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अजगर की चाकरी
      पंछी का काम
अंधी इस बस्ती का मालिक है राम
 
आगे है खाई
है पीछे दीवाल
सूरज के माथे पर
ठुकी हुई नाल
 
कौन किसे बूझे - हैं अँधियारे आम
 
जंगल हैं महलों के
उलटे आकाश
रातों के उत्सव में
शामिल हैं ख़ास
 
चिड़ी के हैं बादशाह - हुक़्म के ग़ुलाम
 
छोटे गलियारे हैं
लंबी है भीड़
उठती मीनारें हैं
टूट रहे नीड़
 
इस घर के बाशिंदे बाँट रहे शाम