Last modified on 11 जुलाई 2011, at 11:41

मौन भी अपना / अरुणा राय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:41, 11 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरुणा राय }} {{KKCatKavita}} <poem> मौन भी अपना हवाएँ गुन रहीं …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मौन भी अपना
हवाएँ गुन रहीं
बिना बोले ही
वो सब कुछ सुन रहीं

बोले से
पल को
मुकर भी ले कोई
पर अबोले से
कहाँ निस्‍तार है
अबोला
आस का संसार है