Last modified on 14 जुलाई 2011, at 12:44

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर / गणेश गम्भीर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:44, 14 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गणेश गम्भीर |संग्रह= }} {{KKCatGazal}} <Poem> ठंडी ठंडी फुहार च…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:KKCatGazal

ठंडी ठंडी फुहार चेहरे पर
आ गयी है बहार चेहरे पर

एक संदेह सर उठता है ,
रंग आये हजार चेहरे पर !

झुर्रिया चादर है फूलो की ,
बन गयी एक मजार चेहरे पर

लाश पाई गयी सुधारो की,
दाग थे बेशुमार चेहरे पर!

आज गम्भीर लिख ही डालेगा ,
अपने सरे विचार चेहरे पर !