Last modified on 19 जुलाई 2011, at 21:17

क्या होती है गरीबी/ सुरेश यादव

डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:17, 19 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश यादव }} {{KKCatKavita‎}} <poem> आग जिनके पेट में होती है च…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आग जिनके पेट में होती है
चूल्हे जिनके ठंडे होते हैं
छतें जो डालते हैं सारे दिन
खुले आसमान के नीचे सोते हैं
सड़कें जो बनाते हैं
चमचमाती कारों के लिए
बहुत मुश्किल से कुचलने से बचते हैं
फसलें उगाते हैं - देह जोत कर
और भूखे सो जाते हैं
अमीर लोग जब
अपनी रातों को सजा कर रखते हैं
गरीब अपनी लाल डोरे वाली आँखों में
रातों को जगाकर रखते हैं
ऊँचे, बहुत ऊँचे घरों की रोशनी
जब-जब उदास लगती है
नीची बहुत नीची ज़मीन से
ऊँची आवाज़ में गरीब गाते हैं