Last modified on 22 जुलाई 2011, at 04:29

स्त्री और घोडे / वत्सला पाण्डे

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:29, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वत्सला पाण्डे |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>स्त्री की हथे…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

स्त्री की हथेली से
निकल रहे
सुनहले पंखों वाले
घोडे.

(यह बच्चों की कहानी नहीं है)

टाप दर टाप
उड़ते रहे
फैलते गए
आकाश में
तब
स्त्री की देह से
निकलने लगीं
स्त्रियां

(यह केवल कल्पना नहीं है)

बचा लिए हैं
समस्त नक्षत्र तारे
छा गई हैं
अंतरिक्ष में
हर स्त्री ने
थाम लिए हैं
सुनहले घोडे.
अब वे सिर्फ
गुलाम हैं उनके

(यह एक हकीकत है)