Last modified on 22 जुलाई 2011, at 04:31

क्या था अपना / वत्सला पाण्डे

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:31, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वत्सला पाण्डे |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>तन दिया फिर कर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तन दिया
फिर कर्म भी
सौंप दिया
ऐतबार अपना

दे दिया
वह सब भी
जो था कभी
अपना

पर
कुछ तो रहा
ऐसा जो
नहीं दे सकी
तुम्हें

जहाज के पंछी सा
लौटता रहा
जहां से आया था
मन