Last modified on 12 अगस्त 2011, at 16:26

टेढ़े-मेढ़े अन्दर / अवनीश सिंह चौहान

Abnish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:26, 12 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} <poem> दर्पण बाहर सीधे आ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दर्पण बाहर सीधे आखर
टेढ़े-मेढ़े अन्दर

छवि शीतल मीठे जल की
पीने पर लगता खारा
जीवन डसने कूपों में
ऊपर तक आया पारा

घट-घट बैठा लिए उस्तरा
इक पागल-सा बन्दर

देखो चीलगाह पर जाकर
कितना कीमा सड़ता
कब थम जाएँ ये सांसें
अब बहुत सोचना पड़ता

कितने ही घर लील गया
उफनाता क्रूर समंदर

उतरी कंठी हंसों की
अब बगुलों ने है पहनी
बगिया के माली से ही तो
डरी हुई है टहनी

दीखे लाल-लाल लोहित
फांकों में कटा चुकंदर