Last modified on 12 अगस्त 2011, at 17:15

फिर महकी अमराई / अवनीश सिंह चौहान

Abnish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:15, 12 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} <poem> फिर महकी अमराई को…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फिर महकी अमराई
कोयल की ऋतु आई
नए-नए बौरों से
डाल-डाल पगलाई !

एक प्रश्न बार-बार
पूछता है मन उघार
तुम इतना क्यों फूले?

नई-नई गंधों से
सांस-सांस हुलसाई!

अंतस में प्यार लिए
मधुरस के आस लिए
भँवरा बन क्यों झूले?

न-नए रागों से
कली-कली मुस्काई!

फिर महकी अमराई
कोयल की ऋतु आई
नए-नए बौरों से
डाल-डाल पगलाई!