भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ / त्रिलोक महावर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:14, 13 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक महावर |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कमर झुक गई माँ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कमर झुक गई
माँ बूढ़ी हो गई
प्यार वैसा ही है

याद है
कैसे रोया बचपन में सुबक-सुबक कर
माँ ने पोंछे आँसू
खुरदरी हथेलियों से

कहानी सुनाते-सुनाते
चुपड़ा ढेर सारा प्यार गालों पर
सुबह-सुबह रोटी पर रखा ताजा मक्खन
रात में सुनाईं
सोने के लिए लोरियाँ

इस उम्र में भी
थकी नहीं
माँ तो माँ है