Last modified on 2 अगस्त 2007, at 23:20

शहर में नींद / स्वप्निल श्रीवास्तव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:20, 2 अगस्त 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वप्निल श्रीवास्तव |संग्रह=ईश्वर एक लाठी है }} इस शहर ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


इस शहर में वह

एक नींद लेना चाहता है

जो उसके लिए मुश्किल काम है


क्या पता नींद लगे

और हत्यारे उसकी नींद में

प्रवेश कर जाएँ

वह सपनों की दुनिया में जाने से पहले

हो जाए हमेशा के लिए नींद से वंचित


यह शहर जो कभी

उसका अपना शहर था

दुश्मनों के हाथ पड़ गया है

इस स्वप्नविहीन शहर में

नींद एक वर्जित कल्पना है