Last modified on 30 अगस्त 2011, at 18:19

तस्लीमा नसरीन : चार / अग्निशेखर

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:19, 30 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अग्निशेखर |संग्रह=जवाहर टनल / अग्निशेखर }} {{KKCatKavita}} <…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जैसे हम कर चुके हों जीते जी
अपना क्रिया-कर्म
और अब म्रत्युन्जय नागरिक हैं
जैसे हम आये हों कुछ दिनों के लिए
अपने ही देश में सैलानियाँ कि तरह
और हमें किसी से क्या लेना देना
जैसे हमने युद्ध में दाल दिए हों
हथियार
और अब हो जो हो निर्विरोध

तुम भी नहीं जानती थीं मेरी तरह
इस देश के बारे में
अपने वतन से भागते हुए
हथेलियों में जान लिए