Last modified on 20 सितम्बर 2011, at 07:15

छत से उतरा साथी इक / निश्तर ख़ानक़ाही

Purshottam abbi "azer" (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:15, 20 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निश्तर ख़ानक़ाही |संग्रह= }} Category:ग़ज़ल <poem> छत से …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छत से उतरा साथी इक
मैं और नन्हा पंछी इक

सूरज निकला पाया क्या ?
गुमसुम रात की रानी इक

जीवन शहर दरिंदों का
याद अकेली नारी इक

सारे घर को खोले कौन
सत्तर ताले , चाबी इक

रोगी काया बरखा रुत
तन पर भीगी कमली इक

खुद में तुझको जोडूँ आ
मैं भी एक हूँ ,तू भी इक