भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौसम ठहर जाए / ओम निश्चल

Kavita Kosh से
Om nishchal (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 20 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम निश्चल |संग्रह=शब्दि सक्रिय हैं }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेघ का, मल्हार का
मौसम ठहर जाए,
कुछ करो---
यह प्यार का मौसम ठहर जाए।

जल रहा मन आज
सुधियों के अंगारों में,
दर्द कुछ हल्कार हुआ है
      इन फुहारों में,
रुप का, अभिसार का
मौसम ठहर जाए।
कुछ करो---
यह प्यार का मौसम ठहर जाए।

बादलों की गंध में
खोया हुआ है मन,
हो रही शिराओं में
सावनी सिहरन
जीत का, यह हार का
मौसम ठहर जाए,
कुछ करो--
यह प्यारर का मौसम ठहर जाए।

तुम सुनाओं ग़ज़ल कोई
गीत हम गाऍं,
क्याह पता हम-तुम
कहीं फिर दूर हो जाऍं,
मान का, मनुहार का
मौसम ठहर जाए,
कुछ करो---
यह प्यार का मौसम ठहर जाए।