भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोकतंत्र के मसीहा / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:57, 28 सितम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राज बदलता है
पर तंत्र - मंत्र नहीं बदलता
फिर राज किसी का हो,
क्या फर्क पड़ता है ?
फर्क पड़ता है
सिर्फ उस व्यापार पर
जिससे चंदा आता है
उगाये जाते है
नये स्रोत
हे लोकतन्त्र के नये मसीहाओं !
बस इतना बता दों,
तन्त्र लोक के
तान्त्रिक तुम
यह अनुष्ठान,
कब तक चलेगा ?