Last modified on 7 अक्टूबर 2011, at 04:44

सरकारी पर्व / निशान्त

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:44, 7 अक्टूबर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>न होता होगा आभास जन स…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न होता होगा
आभास
जन साधारण को
साल में दो बार आने वाले
इन सरकारी त्यौहारों का
तफरीह का दिन होता है यह
सरकारी अमले के लिए
उत्साह होता है
उन हाथों में जो फहराते हैं
झण्डे
खुश होते हैं
वे सिपाही
और बच्चे
जो शामिल कर लिए जाते हैं
परेड में