भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निर्भय / सुब्रह्मण्यम भारती

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:55, 8 अक्टूबर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुब्रह्मण्यम भारती }} {{KKCatKavita‎}} <poem> निर्भय, निर्भय,न…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निर्भय, निर्भय,निर्भय !
चाहे पूरी दुनिया हमारे विरुद्ध हो जाए,
निर्भय, निर्भय,निर्भय !
चाहे हमें अपशब्द कहे कोई, चाहे हमें ठुकराए,
निर्भय, निर्भय,निर्भय !

चाहे हम से छीन ली जाएँ जीवन की सुविधाएँ
निर्भय, निर्भय,निर्भय !

चाहे हमें संगी-साथी ही विष देने लग जाएँ
निर्भय, निर्भय,निर्भय !
चाहे सर पर आसमान ही क्यों न फटने लग जाए
निर्भय, निर्भय,निर्भय !


मूल तमिल से अनुवाद : अनिल जनविजय