भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अनुछई ऊँचाइयाँ / पद्मजा शर्मा
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:03, 1 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा शर्मा |संग्रह=सदी के पार / पद...' के साथ नया पन्ना बनाया)
रह जाता है अनलिखा बहुत कुछ
लिखने के बाद भी
कहने के बाद भी रह जाता है
अनकहा बहुत कुछ
होती हैं कई राहें अनजानी
चलने के बाद भी
ऊँचाइयाँ अनछुई छूने के बाद भी
बहुत कुछ जानने के बाद भी
बाकी रह जाता है जानना
रोने के बाद भी बच जाती है जैसे आँखों में नमी
बहुत कुछ मिलने के बाद भी
ढूँढ़ता रहता है तमाम उम्र कोई एक कन्धा
पर मिलता नहीं।