Last modified on 17 नवम्बर 2011, at 13:56

हाथ से निकले / पद्मजा शर्मा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:56, 17 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा शर्मा |संग्रह=सदी के पार / पद...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


घटाने से घटे नहीं
बढ़ाने से बढ़े नहीं
बस आप ही आप
नशे सा चढ़े-उतरे
प्यार

रोके से रूके नहीं
बाँधे से बँधे नहीं
हाथ से निकले
जब हाथ में आ जाए
प्यार

उम्र न ज़ात-पाँत
अमीर न ग़रीब
सूरत न सीरत
बस प्यार का ढूँढे
प्यार

बूँद में समदंर में
आकाश में पाताल में
कण-कण में समाया
पर जब चाहें मिले नहीं
प्यार।