भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रैना बीती जाए / आनंद बख़्शी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:30, 27 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद बख़्शी }} {{KKCatGeet}} <poem> रैना बीती जा...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
रैना बीती जाये, श्याम ना आये
रैना बीती जाये, श्याम ना आये
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...

शाम को भूला, श्याम का वाद
शाम को भूला, श्याम का वाद
संग दिये के, बैठी है राधा
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...

किस सौतन ने रोकी डगरिया
किस सौतन ने रोकी डगरिया
किस बैरन से लागी नज़रिया
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...

बिरहा की मारी, प्रेम दीवानी
बिरहा की मारी, प्रेम दीवानी
तन मन प्यासा अंखियों में पानी
निंदिया ना आये, निंदिया ना आये
रैना बीती जाये ...