Last modified on 1 दिसम्बर 2011, at 12:53

बस जाती है / नंदकिशोर आचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:53, 1 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उभरती हुई एक सूने से
                  वह आवाज़
साँवली एक लय में
रूप पाती है—
छूने जिसे
जल हो आता है
अस्तित्व यह सारा
आ कर मेरे सूने में
               जब वह
बस
बस जाती है ।

24 सितम्बर 2009