Last modified on 3 दिसम्बर 2011, at 17:22

एक पैगाम आकाश के नाम / नीलम सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:22, 3 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीलम सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> आकाश !...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आकाश !
कब तक ओढ़ोगे
परंपरा की पुरानी चादर,
ढोते रहोगे
व्यापक होने का झूठा दंभ,
 
तुम्हारा उद्देश्यहीन विस्तार
नहीं ढक सका है
किसी का नंगापन

छोड़कर कल्पना,
वास्तविकता पर उतर आओ,
भाई ! अपने नीले फलक पर
इन्द्रधनुष नहीं
रोटियाँ उगाओ।