Last modified on 5 दिसम्बर 2011, at 12:49

रहूँगा फिर भी / नंदकिशोर आचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:49, 5 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नहीं रहूँगा—
रहूँगा फिर भी
ठहरे पानी में जैसे
धड़कता रहता है बहना

उमस में रुँधी रहती है
                 हवा जैसे
सोयी रहती है राख
                  आग में
धूप में जैसे
रहती है छाया

रहूँगा आँखों में ही
          सूखे आँसू-सा

ख़ामोश साज़ में राग-सा
मैं रहूँगा फिर भी।

27 मार्च 2010