भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
परलोक / रामनरेश त्रिपाठी
Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:53, 8 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)
जहाँ नहीं विद्वेष राग छल अहंकार है।
जहाँ नहीं वासना न माया का विकार है।
जहाँ नहीं विकराल काल का कुछ भी भय है।
जहाँ नहीं रहता जीवन का कुछ संशय है।
सुख-शांति-युक्त जिस देश में
बसे हुए हैं प्रिय स्वजन।
उस विमल अलौकिक देश में
पथिक! करोगे कब गमन॥