Last modified on 9 दिसम्बर 2011, at 00:48

ताँका-49-54 / भावना कुँअर

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:48, 9 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर }} {{KKCatKavita}} <poem> 49 माँ बीमार ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

49
माँ बीमार
बिखरती है साँस
परदेस बेटा
वो आएगा जरूर
न छोड़ पाए आस
 50
खूब ही हुई
कोहरे से लड़ाई
गुस्सैल धूप
वो जादू भरी झड़ी
कहती भूल आई
 51
अटारी चढ़
धूप, शोर मचाए
कहती जाए
दूँगी न अपनी मैं
चमचमाती छड़ी
 52
नैन झील में
तैरते रहे मोती
भावों से घिरी
पतवार, लिए मैं
उनको रही खेती
 53
कोहरा भरा
सूरज़ की फैक्ट्री में
बोले उदास-
बाटूँगा कैसे अब
मैं,गरम लिबास
54
आज़ फिर माँ
अनाज़ सुखाएगी
वो कबूतरी
पल भर में सब
चट कर जाएगी
-0-