Last modified on 11 दिसम्बर 2011, at 19:19

एक मध्यवर्गीय व्यक्ति का बयान / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 11 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=बे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहुत-कुछ छोड़ना चाहता था
लकीर की तरह बढ़ना चाहता था
मगर एक वृत्त बनकर रह गया

वही-वही गलियाँ
वही-वही मोड़
वही-वही धागे
वही-वही जोड़

जीवन के सपने रह गए अधूरे
नहीं बना सका कोई भी जगह इतिहास में
जूझता रहा निरन्तर आकाश से

नहं मिली शान्ति
नहीं मिटी भ्रान्ति
व्यर्थ हो गया जीवन
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष कुछ न मिला

कितने रूपों में कितनी बार
जला है यह मन तापों में
                      गला है बरसातों में
मगर अफ़सोस है मैं बड़ा नहीं बन सका

रोटी-दाल को छोड़कर खड़ा नहीं हो सका ।