Last modified on 12 दिसम्बर 2011, at 01:00

क़ब्रगाह / संध्या गुप्ता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:00, 12 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितने लोग दफ़न हुए इस ज़मीन में
कितने घर और कितने मुल्क...
तबसे ...जबसे यह ज़मीन बनी है !

...उनकी क़ब्रगाह पर ही तो बसी हुई हैं
सारी बस्तियाँ
हमारे घर... शहर...
दुकान... मकान...

उसी क़ब्रगाह पर खड़े हैं हम
एक और क़ब्रगाह बसाए हुए !!