Last modified on 12 दिसम्बर 2011, at 01:59

अनुज लुगुन / परिचय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:59, 12 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('अनुज लुगुन कविता के क्षेत्र में एक नया आदिवासी नाम ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अनुज लुगुन कविता के क्षेत्र में एक नया आदिवासी नाम है। वे सिमडेगा जिले के जलडेगा पहान टोली के रहने वाले हैं। 10 जनवरी 1986 को जन्मे लुगुन मुंडा समुदाय से आते हैं। 2007 में रांची विश्र्वविद्यालय से स्‍नातक करने के बाद वे बीएचयू चले गए। वहीं से उन्होंने हिंदी में एमए किया और फिलवक्त वे वहीं से मुंडारी आदिवासी गीतों में आदिम आकांक्षाएं और जीवन-राग विषय पर शोध कर रहे हैं। अघोषित उलगुलान कविता हिंदी संस्कारों का निर्वाह करते हुए धूमिल व पाश के आसपास खड़ी होती है। लेकिन इसकी आत्मा में आदिवासी जीवनदर्शन है। अनुज की दूसरी कविताओं के साथ-साथ अघोषित उलगुलान में भी परिलक्षित कर सकते हैं। जो बहुत वोकल नहीं होता।