Last modified on 12 दिसम्बर 2011, at 13:26

ज़हन में बल्लम / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:26, 12 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शिला सीने पर धरी है
            घुट रहा है दम
क्या इसी दिन के लिए
             पैदा हुए थे हम

पसलियों के चटखने को
                व्यर्थ जाने दूँ
डबडबाई आँख
        बाहर निकल आने दूँ

गड़ रहा है हन में बल्लम

बेरहम ठोकर समय की
               बेशरम ग़ाली
किस तरह इनकी चुकाऊँ
              ब्याज पंचाली

खोपड़ी में फट रहे हैं बम