Last modified on 13 दिसम्बर 2011, at 11:51

एक दीगर मार / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:51, 13 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=मिट्टी बोलती है /...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सह रहा हूँ
एक दीगर मार...
क़ैदख़ाने के झरोखे से
        वही तो कह रहा हूँ

दीखते...
मुस्तैद पहरेदार,
कंठीदार तोते,
        टूटते लाचार खोखे

कुछ न पूछो
किस तरह से दह रहा हूँ
               सह रहा हूँ

चन्द बुलडोजर
सड़क की पीठ पर तैनात,
हाँफती-सी, काँपती-सी,
               आदमी की जात

उफ़ !
क़लम होते हुए
पाबन्दियों में रह रहा हूँ
               कह रहा हूँ...